बचे हुए चावल का इस्तेमाल करके आप कम तेल या नानष्टिक पैन में बिना तेल के डोसा बना सकते हैं।मैंने इस डोसा रेसिपी को साधा ओर आसान तरिका से बनाया है। इसको ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें आप 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर ओर कद्दूकस किए हुए गाजर, प्याज, धनिआ पत्ता डालकर के बना सकते हैं।
विडिओ देखने के लिए क्लिक करें👇
- सबसे पहले एक मिक्सर जार में बचे हूए चावल, चावल का आटा ,गेंहू का आटा और पानी डालकर अच्छी तरह पिस लैं ।
- एक बडा बर्तन में डालकर, स्वादानुसार नमक ओर सोडा डालें।
- अच्छी तरह मिलाए
- एक नानष्टिक पैन गर्म करने के बाद आधा चम्मच तेल डालकर फैला दें
- एक टिशू पेपर से पोछकर पैन पर थोडा पानी छिडके
- एक बडा चम्मच घोल लेकर पैन पर समान रुप से डोसा को फैलाएं
- 1 मिनट तक सेक कर दूसरी तरफ पलट लें
- दोनो तरफ अच्छे से सेकने के बाद तैयार है डोसा परोसने के लिए
- नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसें
आवश्यक सामग्री (Ingredients)
- बचे हुए चावल 1कप
- चावल का आटा 1 कप
- गेंहू का आटा 1 कप
- बेकिंग सोडा 1/2 चम्मच
- पानी 2 कप
- दही 1 कप
- नमक स्वादानुसार
- 𐂷 लेखिका :- भूमि सुता
- 🍲 क्यूजिन :- भारतीय
- 🕗 प्रस्तुति समय :- 5 मिनट
- 🕟पकने का समय :- 3 मिनट/ 1डोसा
- ⧗ कूल समय :- 30 मिनट
- 🍽 2 डोसा / ब्यक्ति
- नोट :-
- आप इस डोसा को बिना दही डालकर बना सकते है ।
- पानी की मात्रा आवश्यक अनुसार कम ज्यादा करें ।

कृपया यहाॅ सुझाव लिखें