बनाने का तरिका (Method)
- साबूदाना को 2 बार पानी में धोने के बाद साबूदाना डूबने तक पानी डालकर 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रखें
 - सारे सामग्री तैयार कर के रख लें
 - एक घंटे के बाद पानी से साबूदाना को छान लें
 - एक कढाई गर्म करके 1 बडा चम्मच घी डालें
 - घी गर्म होने के बाद जीरा डालकर कुछ सेकेंड चलाए
 - हरी मिर्च ओर अदरक डालकर कुछ समय चलाए
 - मूंगफली डालकर एक मिनट भूनें
 - आलू डालकर फिर एक मिनट भूने
 - टमाटर डालकर कुछ समय चलाए
 - भिगोये हुए साबूदाना ,और बचे हुए सामग्री डालकर तेज आंच पर एक से दो मिनट भून लें
 - तैयार है खिली खिली साबूदाना खिचडी
 
सामग्री (Ingredients)
- साबूदाना 200 ग्राम
 - उबला हुआ आलू 2
 - मूंगफली 1/2 कप
 - हरी मिर्च 2 बारिक कटेहुए
 - टमाटर 1 कटेहुए
 - अदरक 1 चम्मच बारिक कटेहुए
 - सैंधा नमक 1 चम्मच
 - करि पत्ता 6
 - निम्बूरस 1 चम्मच
 - कालीमिर्च पाउडर 1/2 चम्मच
 - धनिया पत्ता 2/3 कप
 - जिरा 1 चम्मच
 - घी 1 बडी चम्मच
 
- 𐂷 लेखिका :- भूमिसुता
 
- 🥘 क्यूजिन :- भारतीय
 
- 🕖 तैयारी समय :- 1 घंटा 10 मिनट
 
- ⧖ कूल समय :- 1 घंटा 20 मिनट
 
- 🍽 परोसें :- 3 ब्यक्ति
 
- नोट :- साबूदाना को रगड रगड के ना धोये
 - टमाटर को ज्यादा देर ना पकाएं
 - साबूदाना डालने के तुरंत बाद निम्बूरस डाले
 - तेज आंच पर हल्का चलाते हुए भूनें