आजकल हमारी गलत खान-पान की वजह से मोटापा चिंता का कारण बनता जा रहा है। मोटापा केवल गलत खान-पान से ही नहीं बल्कि गलत दिनचर्या और शारीरिक परिश्रम की कमी के कारण भी होता है। मोटापा न बढ़ने के लिए हमें अपने खान-पान पर बिशेष ध्यान देना होगा। व्यायाम और शारीरिक परिश्रम करना भी बहुत आवश्यक है ।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैं आपके लिए लेकर आयी हूं हेल्दी नास्ता ओट्स स्मूदी। इस रेसिपी को आप नाश्ते में परोस सकते हैं। इस रेसिपी में चीनी का इस्तेमाल नहीं किया गया है। प्राकृतिक मिठास के लिए फलों और शहद का इस्तेमाल किया गया है। आइए जानते हैं कैसे करें तैयारी.....
तैयारी - विधि
- सबसे पहले बादाम और काजू को गर्म पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें
 - ओट्स को उबले दूध में 15 मिनट के लिए भिगो दें
 - तुलसी के बीज को 10 मिनट के लिए भिगो दें
 - 15 मिनट बाद बादाम से छिलका उतारें
 - अभी ग्राइंडर जार मे दूध के साथ भीगे हुए मेवे और भीगे हुए ओट्स डालें
 - उबाल के ठंडा किए हुए दूध डालें
 - कटा हुआ सेब डालें
 - बीजरहित हरे अंगूर डालें
 - शहद 2 बड़े चम्मच डालें
 - 1 मिनट पीसें
 - सर्विंग ग्लास में डालें
 - कटे हुए बादाम से सजाएं
 - आप बिना अंगूर के भी यह स्मूदी बना सकते है ।अंगूर पूरी तरह से वैकल्पिक हैं
 
आवश्यक सामग्री
- ओट्स - 4 टेबल स्पून (1 कटोरी ) छोटा
 - दूध - 300 मिली +100 मिली
 - सेब - 1
 - अंगूर - 1 कटोरी (छोटा)
 - काजू - 5 भीगे हुए
 - बादाम - 5 भिगोए और छिले हुए
 - शहद - 2 बड़े चम्मच
 - तुलसी के बीज - 2 बड़े चम्मच
 
- 🌲AUTHOR:- भूमि की रसोई
 
- 🍴व्यंजन :- भारतीय
 
- 🕗प्रस्तुति समय : - 15 मिनट
 
- 🕙ग्राइंड - समय : - 2 मिनट
 
- ⏰कुल समय : - 17 मिनट
 
- 🍸सेवारत :- 2 व्यक्ति
 
  विस्तृत जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं
 👇
चरण चित्र (Step Images)
- ओट्स को उबले दूध में 15 मिनट के लिए भिगो दें। दूध के साथ भीगे हुए मेवे और भीगे हुए ओट्स डालें। ग्राइंडर जार में ठंडा दूध, कटा हुआ सेब, बीज रहित हरे अंगूर और शहद 2 बड़े चम्मच डालें।
 
- अब स्मूद ब्लेंड करें, एक सर्विंग ग्लास में 1 टेबलस्पून भीगे हुए सब्जा के बीज और तैयार स्मूदी डालें। सब कुछ अच्छी तरह मिलाएँ। कटे हुए बादाम या पिस्ता से सजाएँ। ओट्स स्मूदी परोसने के लिए तैयार है ।
 


